Shahrukh Khan Fan at Tiger 3 Event : भाईजान सलमान खान( Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए खूब सारे इवेंट किए जो जनता के बीच खूब वायरल भी हुए। हाल ही में सलमान खान के एक इवेंट की वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में सलमान खान एक फैंस के साथ नजर आ रहे हैं और रील बना रहे हैं। रील बनाते हुए सलमान खान अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं क्योंकि उनके साथ कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान का डाई हार्ड फैंस खड़ा है।
बॉलीवुड के बादशाह और भाईजान के फैंस की कतार बहुत लंबी है। जहां भी सलमान खान और शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) मौजूद होते हैं उनके फैन जैसे-तैसे उनसे मिलने पहुंच जाते हैं। एक ऐसा ही वाकया हुआ जब टाइगर 3 के इवेंट पर शाहरुख खान का फैन उनकी तरह तैयार होकर आ गया। टाइगर 3 के इवेंट पर शाहरुख खान के फैंस को देखकर हर कोई हैरान हो गया। वहीं सलमान खान उस फैन को देखकर खूब हँसे, और जब उसने भाईजान से रील बनाने के लिए कहा था वह अपनी हंसी को रोक नहीं पाए। इस फैन ने सलमान खान के साथ रील बनाई और वीडियो में बोलते हुए कहा कि पठान और टाइगर एक साथ जिसे सुनकर सलमान खान हसी से लोट-पोट हो गए। उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
