शाहरुख खान (Shahrukh Khan) फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) देखने के लिए कतर पहुंचे हैं। एक्टर ने फीफा वर्ल्ड कप में अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को प्रमोट किया। अर्जेंटीना और फ्रांस के फिनाले से पहले पठान एक्टर ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वेन रूनी से बातचीत की। वेन रूनी और शाहरुख ने आइकोनिक सीन दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को रिक्रिएट किया। पैनल कंवर्शेन के दौरान वेनी ने एक्टर से कहा कि कौन है पठान? क्यो वो किसी फुटबॉल प्लेयर के जैसे है? मैं कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि तुम यहां हो। मैं तुम्हें जल्द बताऊंगा कि पठान कौन है। पठान एक ऐसा शख्स हैं जब आप किसी मुसीबत में होंगे और कोई सॉल्यूशन नहीं मिलेगा। तो मैं आपके साथ रहूंगा।
shahrukh khan (credit pic: social media)
किंग खान ने आगे कहा, अगर मुझे पठान की तुलना किसी फुटबॉलर से करनी होगी तो वो पूरी दुनिया में हमेशा आप ही होंगे। तुम शानदार प्लेयर हो। शाहरुख और वेनी ने डीडीएलजे का ऑइकोनिक स्टेप रिक्रिएट किया।
باثان مسيطر على شاروخان اوي❤️@iamsrk We Love you Sir 💞 t.co/tS3PLywWti…
— ANI (@ANI) Dec 18, 2022
शाहरुख ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर आस्कमी एनीथिंग एसआरके सेंसेशन रखा था। इस सेंसेशन के दौरान एक्टर ने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया था। एक्टर ने फीफा के बारे में बात करते हुए कहा था कि दिल तो मेसी कह रहा है लेकिन एम्बप्प भी अच्छा खेला रहा है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण दोनों ही इस समय कतर में हैं। दीपिका ने ट्रॉफी का अनवारण करते हुए उसे स्टेडियम तक लेकर आई थीं। दीपिका पादुकोंण और शाहरुख की फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हो चुका है। गाने को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। य़ूजर्स का कहना है कि गाने में अश्लीलता को दिखाया गया है। इतना ही नहीं दीपिका की ऑरेंज कलर की बिकिनी को लेकर भी विवाद छाया हुआ है। कई संगठनों ने फिल्मों को बैन करने की मांग की है।
