Shahid Kapoor Next Movies is Comedy: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में हैं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर अब धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। 'कॉकटेल 2' की सफलता के बीच अब शाहिद कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर के साथ अब एक कॉमेडी मूवी लगी है, जिसे अमित रवींद्रनाथ शर्मा डायरेक्ट करते दिखाई देंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के बाहर होने पर Triptii Dimri ने 'Spirit' को बताया 'स्पेशल एक्सपीरियंस', प्रभास संग बनेगी जोड़ी)
कॉमेडी मूवी में नजर आएंगे शाहिद कपूर
कॉमेडी मूवी में दिखाई देंगे शाहिद कपूर
बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक शाहिद कपूर को अब आने वाले दिनों में एक कॉमेडी मूवी में देखा जाएगा। इस मूवी को अमित रवींद्रनाथ शर्मा डायरेक्ट करते दिखाई देंगे, जिसका टाइल 'अदल बदल' बताया जा रहा है। मेकर्स अब फिल्म को जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारियों में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर इस कॉमेडी मूवी की शूटिंग अक्टूबर से शुरू कर देंगे। इस मूवी को सुनीर खेतरपाल, अमजेन एमजीएम के साथ मिलकर प्रोड्यूस करते दिखाई देंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ansiba Hassan की शिकायत के बाद कानूनी पचड़े में फंसे Tini Tom, कोर्ट ने पुलिस को दिया ये निर्देश)
इतने करोड़ लिया है साइनिंग अमाउंट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बजट की वजह से इस प्रोजेक्ट को लेने को लेकर काफी बातचीत हुई। कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर ने 18 करोड़ रुपये में यह फिल्म साइन की है। इसके अलावा अगर फिल्म मुनाफा कमाती है, तो उन्हें अलग कुछ रुपये और दिए जा सकते हैं। इस मूवी में शाहिद कपूर को जान्हवी कपूर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। यह मूवी 'सोल स्वैपिंग' के कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी है।
