Deva और Kabir Singh में हुई तुलना पर Shahid Kapoor ने दिया रिएक्शन, बोले 'दोनों किरदार अपने में...'

Shahid Kapoor on Deva-Kabir Singh: 'देवा' का ट्रेलर देखने के बाद से ही लोगों ने इस मूवी की तुलना शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की ब्लॉकबस्टर मूवी 'कबीर सिंह' के किरदार से करनी शुरू कर दी थी। अब शाहिद कपूर ने बताया कि 'देवा' और 'कबीर सिंह' में कोई समानता नहीं है।

Shahid Kapoor on Deva-Kabir Singh: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की नई एक्शन ड्रामा 'देवा' (Deva) का इंतजार सभी दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इस मूवी में शाहिद कपूर को एकदम कड़क और निडर पुलिस ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर के लुक ने लोगों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी है। शाहिद कपूर स्टारर के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने तुरंत 'देवा' और 'कबीर सिंह' के बीच तुलना शुरू कर दी थी। ऐसे में अब शाहिद कपूर ने 'देवा' और 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) के किरदारों में हो रही तुलना पर अपना रिएक्शन दिया है।

Shahid Kapoor on Deva-Kabir Singh

शाहिद कपूर ने कहा, कई परफॉर्मेंस एकदम अनोखी होती हैं और इनमें से कुछ कमर्शियल लेकिन ऐसी भी फिल्में होती हैं जो दोनों ही चीजों में माहिर होती हैं। देवा भी ऐसी ही मूवी है, जिसमें दोनों क्वालिटी हैं। इस मूवी के करैक्टर, गाने और एक्शन सीन्स सभी काफी बोल्ड हैं। देवा एक अनोखा किरदार हैं, जिसे मैंने एक साल तक जिया है।' शाहिद कपूर ने 'देवा' और 'कबीर सिंह' के किरदारों में हुई तुलना पर भी रिएक्शन दिया।

End of Feed