34 सालों के करियर में Shah Rukh Khan को इन 5 फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार, IMDb ने भी दी जबरदस्त रेटिंग

Shah Rukh Khan's Top IMDb Rating Movies: 'स्वदेश' से लेकर 'चक दे! इंडिया' सहित ये शाहरुख खान की इन 5 फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का सबसे सुपरस्टार बनाया, जिनकी IMDb पर भी रेटिंग जबरदस्त है।

Shah Rukh Khan's Top IMDb Rating Movies: शाहरुख खान इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का वो नाम है, जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। लगभग 34 सालों पहले यानी 1992 में शाहरुख खान ने 25 जून के दिन ही बॉलीवुड की दुनिया में फिल्म 'दीवाना' से कदम रखा था। राज कंवर के निर्देशन में बनी इस मूवी में शाहरुख खान के साथ ऋषि कपूर, दिव्या भारती और अमरीश पुरी सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे। 'दीवाना' उस साल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई थी। इस मूवी की सफलता के बाद शाहरुख खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिल्म इंडस्ट्री में अपने 34 सफल साल पूरे कर चुके हैं। 34 सालों के करियर में आज हम आपको शाहरुख खान की IMDb पर टॉप रेटिंग वाली मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Shah Rukh Khan's Top IMDb Rating Movies

शाहरुख खान के फिल्मी करियर को पूरे हुए 34 साल

स्वदेश (Swadesh)

आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'स्वदेश' में शाहरुख खान ने अहम रोल प्ले किया था। इस मूवी की कहानी एक सफल भारतीय वैज्ञानिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी नैनी को अपने साथ अमेरिका ले जाने के लिए एक अपने गांव लौटता है और इस दौरान उसे अपनी जड़ों का फिर से एहसास होता है। इस मूवी को IMDb द्वारा 8.2 की शानदार रेटिंग दी गई है।

End of Feed