बॉलीवुड

रिलीज से पहले ही Shah Rukh Khan की Dunki के ट्रेलर ने बनाया नया रिकॉर्ड, रणबीर कपूर की एनिमल को छोड़ा पीछा

Dunki Trailer Broke Record: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' ने रणबीर कपूर और प्रभास की नींदें उड़ा दी हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

Dunki Trailer Broke Record

Dunki Trailer Broke Record: शाहरुख खान के लिए 2023 कितना फायदेमंद और अच्छा रहा है ये बात सभी को पता है। पठान और जवान फिल्म को सफलता चखने के बाद एक्टर सातवें आसमान पर चढ़े हुए हैं। जल्द ही एक्टर अपनी इस साल की तीसरी फिल्म डंकी के साथ बड़े परदे पर आने वाले हैं। अभी कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया था। ऐसे में अब खबर आ रही है की ट्रेलर ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जानिए कैसे टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर अपकमिंग फिल्म 'डंकी' (Dunki) के ट्रेलर को इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल सैनिलक रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के ट्रेलर रिलीज होते ही 22 घंटे में 57.40 मिलियन व्यूज हासिल किये हैं। ऐसे में एनिमल और सालार के टीजर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में कहा जा रहा है की डंकी शायद प्रभास की फिल्म सालार को टक्कर दे सकती है।

जानकारी के लिए बता दें की फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 21 दिसंबर को बड़े परदे पर दस्तक देगी, ये एक्टर की इस साल की तीसरी फिल्म होने वाली है। इसी के फिल्म में विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी नजर आने वाले हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article