शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर दी 'ईद' की बधाई, मन्नत से तरसती आंखें लेकर मायूस घर लौटे फैंस

Shah Rukh Khan Wish on Eid: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने बीते दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ईद की बधाई दी। जहां हर साल शाहरुख ईद के खास मौके पर फैंस को मन्नत के बाहर आकार अपना दीदार कराते थे। लेकिन इस बाद उन्होंने सेलिब्रेशन का जरिया इंस्टाग्राम को चुना।

Shah Rukh Khan Wish on Eid: बीते दिन 20 मार्च को दुनिया भर में 'ईद' का त्योहार मनाया गया। बॉलीवुड, साउथ और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने धूमधाम से ईद मनाई और दुआ मांगी। इस बीच पूरे दिन एक स्टार की कमी सभी को खली और वे थे शाहरुख खान। हर साल शाहरुख घर 'मन्नत' से बाहर आकार अपने फैंस को ईद के मौके पर अपना दीदार कराने बाहर आते थे। इस साल भी फैंस सुबह-सुबह उनके घर के बाहर पहुंचे थे कि वे शाहरुख खान का दीदार कर पाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मन्नत के बजाए शाहरुख खान ने इस साल फैंस को ईद की बधाई सोशल मीडिया के जरिए दी पोस्ट शेयर कर।

shah rukh khan wish on eid

इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पोस्ट शेयर कर ईद की बधाई दे डाली जिससे फैंस मायूस हुए। तस्वीर में शाहरुख खान ने डार्क ग्रीन कलर का कुर्ता-पजामा पहना हुआ है, जिसमें वे काफी सुंदर लग रहे हैं। वहीं तस्वीर को कैप्शन देते हुए शाहरुख ने लिखा, 'आपको और आपके परिवार को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद—यह ईद आपके लिए खुशियों भरी, शांतिपूर्ण और बरकतों वाली हो। सभी के लिए ढेर सारा प्यार और रोशनी, दुआ है कि हम जो भी मांगें, वह सब हमें मिले और उससे भी कहीं ज़्यादा... ईद मुबारक!!' अब सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ फैंस नाराज नजर आए क्योंकि वे किंग खान को मन्नत के बाहर देखना चाहते थे। ऐसा माना जा रहा है कि शाहरुख खान इन दिनों शूटिंग में काफी बीजी चल रहे हैं।

End of Feed