National Film Awards 2025: शाहरुख को मिला बेस्ट एक्टर का पहला नेशनल अवॉर्ड, रानी मुखर्जी के सिर सजा बेस्ट एक्ट्रेस का ताज

National Film Awards 2025: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। फिल्म 'जवान' के लिए शाहरुख खान को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। वहीं एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। आइए नजर डालते है पूरी लिस्ट पर...

National Film Awards 2025: भारत सरकार ने आज यानी 1 अगस्त को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए विनर्स के नाम अनाउंस कर दिए हैं। इस बार टोटल 332 फीचर और 115 नॉन-फीचर फिल्में रेस में थीं। बता दें कि ये सारी फिल्में 2023 में, यानी 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच रिलीज हुई थीं। काफी समय तक जूरी ने इन फिल्मों को परखा और आज, 1 अगस्त को, शुक्रवार की शाम 4 बजे उन्होंने अपनी फाइनल लिस्ट सरकार को सौंप दी। इस बीच अब विनर्स की लिस्ट सामने आ गई है। आइए नजर डालते हैं इस लिस्ट पर..

national awards 2025

Pic Credit- Mrs. Chatterjee vs Norway /Jawan movie

शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड

शाहरुख खान ने 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। वे विक्रांत मैसी के साथ यह पुरस्कार बांट रहे हैं। फिल्म 12 वीं फेल के लिए विक्रांत को ये अवॉर्ड मिला है। बता दें पहली बार दोनों को नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस खबर से शाहरुख और विक्रांत के फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

End of Feed