बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'पठान' और 'जवान' में नजर आए थे। एक्टर की ये दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर के हाथ में घर का नया मेहमान भी नजर आ रहा है, जिसे फैं काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन है वो प्यारा सा नन्हा मेहमान।
Shah Rukh Khan
हाल ही में विरल भायानी ने शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें किंग खान अपने प्यारे पालतू डॉग को प्यार से अपनी गोद में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस किंग खान के नए मेहमान को काफी पसंद कर रहे हैं। इस दौरान शाहरुख ने अपनी पहचान छिपाने के लिए काले हुडी में अपना चेहरा छिपाया है। एक्टर ने काले रंग की टी-शर्ट और मैचिंग हुडी के साथ कार्गो जीन्स पहने है। वहीं अबराम ने भी काले रंग की टीशर्ट कैरी की है। एक यूजर ने कहा- "वह हमेशा एक आरोपी की तरह अपना चेहरा क्यों छिपाता है? मैं शाहरुख का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन मुझे उसका बैगी जींस और हुडी के अंदर छिपना पसंद नहीं है।" दूसरे ने कहा-"शाहरुख के पास कार्तिक की कटोरी कहां से आ गई"
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
शाहरुख खान की जल्द ही अपनी बेटी के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंग। यह फिल्म सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही है। इसमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। यह फिल्म जनवरी 2025 में फ्लोर पर जाएगी और 2025 के मध्य तक खत्म हो जाएगी।
