थिएटर्स में 'King' Shah Rukh Khan की धांसू एंट्री, 2 नवम्बर को देंगे सरप्राइज

अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म किंग का प्रमोशन धमाकेदार अंदाज से शुरू करने का पूरा फैसला कर लिया है। जिसकी झलक 2 नवम्बर से पहले ही देखने को मिलने लगी है।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का इंतजार पूरा देश कर रहा है। जवान, पठान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद शाहरुख खान ने जैसे ब्रेक सा ले लिया था, जिस कारण फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। शाहरुख खान को अच्छी तरह से पता है कि फैंस के बीच बेचैनी का क्या आलम है, जिसे भुनाने का पूरा इंतजाम उन्होंने कर लिया है। अगर आपको भी शाहरुख खान की किंग का बेसब्री से इंतजार है तो हमारे पास आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि बादशाह ने अपनी किंग का प्रमोशन शुरू कर दिया है और जल्द ही दर्शकों को इस फिल्म के बारे में बड़ी-बड़ी जानकारियां मिलेंगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana: बिना किसी कट के पास हुई Ranbir Kapoor की फिल्म, CBFC ने दिया U सर्टिफिकेट

थिएटर्स में 'King' Shah Rukh Khan की धांसू एंट्री, 2 नवम्बर को देंगे सरप्राइज

थिएटर्स में 'King' Shah Rukh Khan की धांसू एंट्री, 2 नवम्बर को देंगे सरप्राइज

जगह-जगह लगे King के कटआउट

फिल्म किंग के मेकर्स ने जगह-जगह पर मूवी के कटआउट लगवाना शुरू कर दिए हैं, जिनमें फैंस शाहरुख खान को खून से लथपथ देख सकते हैं। शाहरुख खान के फैंस को उम्मीद है कि 2 नवम्बर को उन्हें अपने स्टार की तरफ से बड़ा सरप्राइज मिलेगा। ये कटआउट्स कहीं ना कहीं ये गवाही दे रहे हैं कि शाहरुख खान अपने बर्थडे पर फैंस को धमाकेदार सरप्राइज देंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana: 'शूर्पणखा को गलत समझा गया...'- अपने किरदार को लेकर Rakul Preet Singh ने तोड़ी चुप्पी

End of Feed