Video: दोस्त की शादी में Shah Rukh Khan के लाडले ने किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर मचा हल्ला

Aryan Khan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने दोस्त की शादी में ऐसा काम किया है कि लोग दंग रह गए है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Aryan Khan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। बीते साल आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। यह सीरीज आर्यन खान की पहली डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट थी, जिसमें उन्होंने डायरेक्टर, राइटर, क्रिएटर और शो रनर की भूमिका निभाई। इस बीच आर्यन खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर... (ये भी पढ़ें-एटली की 'जवान 2' के लिए Shah Rukh Khan ने कसी कमर, 'किंग' के बाद शूटिंग करेंगे शुरू)

shah rukh khan son aryan khan new video

जंग में बदली 'जूता चुराई' की रस्म (pic credit-twitter)

जंग में बदली 'जूता चुराई' की रस्म (pic credit-twitter)

आर्यन के लेटेस्ट वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

आर्यन खान हाल ही में अपने सबसे अच्छे दोस्त की शादी में शामिल हुए और वहां जूता चुराई की रस्म को हंसी-मजाक का खेल बना दिया। वेडिंग प्लानर्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन को दूल्हे का जूता हाथ में लेकर बचाते हुए दिखाया गया है। वे लगभग गिरने वाले थे, लेकिन फिर भी जूता नहीं छोड़ रहे थे। वेडिंग प्लानर्स ने शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जब दूल्हे का सबसे अच्छा दोस्त बॉलीवुड का बा*****स हो, तो जूता चुराई एक पूरा धमाल बन जाती है।' वीडियो में आर्यन जींस, टी-शर्ट और ब्राउन जैकेट में कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। वे दूल्हे का जूता हाथ में पकड़े हुए हैं और दुल्हन पक्ष के मेहमान उन्हें छीनने की कोशिश कर रहे हैं। एक पल में आर्यन लगभग गिरने वाले थे, लेकिन फिर भी जूता नहीं छोड़ा। अंत में वे जूता लेकर भाग गए। (ये भी पढ़ें-'किंग जैसा महसूस कर रहा हूं...' Shah Rukh Khan ने ऑस्कर टीम से कह दी बड़ी बात)

End of Feed