गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे Shah Rukh Khan, आरती करते हुए वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 17, 2026, 11:03 AM IST

Shah Rukh Khan Viral Video: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में एक्टर का खास अंदाज देखने को मिला।

Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ (King) को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म किंग का धांसू टीजर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया था। लेकिन अब शाहरुख खान अपनी फिल्म नहीं बल्कि एक खास वीडियो की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में सितारों का जमावड़ा लगा। इस दौरान शाहरुख भी वहां पहुंचे और बाद में सामने आए एक वीडियो ने उनके फैंस का ध्यान खींच लिया।

Shah Rukh Khan Viral Video

शाहरुख खान का आरती करते हुए वीडियो हुआ वायरल (Image Source: SHAH RUKH KHAN FANS ASSOCIATION)

शाहरुख खान ने की आरती

शाहरुख खान अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में भगवान गणेश की आरती करते नजर आए। वायरल वीडियो में एक्टर हाथ में आरती की थाली लिए बप्पा के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में शाहरुख सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट में नजर आ रहे हैं। उनका लुक काफी सिंपल और क्लासी दिखाई दिया। खास बात यह है कि शाहरुख ने इस बार कैमरों से दूरी बनाए रखी थी। उनकी पत्नी गौरी खान भी अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पहुंची थीं। पहले ऐसा लगा कि शाहरुख शायद इस समारोह में शामिल नहीं हुए, लेकिन बाद में सामने आई अंदर की तस्वीर और वीडियो ने साफ कर दिया कि वह समारोह का हिस्सा थे। एक तस्वीर में शाहरुख नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के साथ भी नजर आए।

End of Feed