शाहरुख खान ने इमोशनल पोस्ट के साथ पियूष पांडे को दी श्रद्धांजलि, लिखा- 'दोस्त तुम्हें बहुत मिस करूंगा'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 24, 2025, 08:24 PM IST

Shah Rukh Khan Tribute Piyush Pandey: विज्ञापन जगत के जाने-माने नाम पियूष पांडे (Piyush Pandey) का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। इसके बाद शाहरुख खान ने पियूष पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं...

Shah Rukh Khan Tribute Piyush Pandey: विज्ञापन जगत के फेमस पियूष पांडे (Piyush Pandey) अब हमारे बीच नहीं रहे। पियूष पांडे का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। पियूष पांडे के निधन की खबर सामने आने के बाद आम लोगों से लेकर नेता और अभिनेता सभी सदमे में नजर आए। पियूष पांडे के निधन पर लोगों ने शोक जताया। अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पियूष पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट लिखा है, जो खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान ने पियूष पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट में क्या लिखा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Shah Rukh Khan Tribute Piyush Pandey

Image Source: Shah Rukh Khan/ X

शाहरुख खान ने दी पियूष पांडे को श्रद्धांजलि

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह शाहरुख खान की कोई अपकमिंग मूवी नहीं बल्कि एक पोस्ट है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में शाहरुख खान ने पियूष पांडे को श्रद्धांजलि दी है। शाहरुख खान ने पियूष पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि 'पियूष पांडे के साथ काम करना और उनके आसपास रहना हमेशा आसान और मजेदार लगता था। उनके बनाए जादू का हिस्सा बनना बड़ा सम्मान था। उन्होंने अपने जीनियस को इतने हल्के अंदाज में कैरी किया और भारत की एड इंडस्ट्री को पूरी तरह बदल दिया। मेरे दोस्त, तुम्हें बहुत मिस करूंगा।' शाहरुख खान की पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट करते हुए नजर आए और पियूष पांडे को श्रद्धांजलि दी। इस पोस्ट के साथ शाहरुख खान ने पियूष पांडे की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसे देखने के बाद लोग देखते रह गए।

End of Feed