Shah Rukh Khan Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत सभी बड़े स्टार्स किंग खान को बर्थडे विश कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए मन्नत के बाहर जमा हो गए हैं और अलग-अलग तरह से किंग खान को बर्थडे विश कर रहे हैं। इस बीच सुपरस्टार शाहरुख खान का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को पढ़कर लोगों का दिल टूट गया है।
pic credit- instagram and twitter
शाहरुख खान ने कही ये बात
शाहरुख खान ने अपने एक्स अकाउंट को अपडेट करते हुए ट्वीट करके बताया है कि वो इस बार बालकनी पर आकर फैंस से नहीं मिलेगी। उन्होंने लिखा, 'अधिकारियों ने सलाह दी है कि मैं बाहर नहीं आ पाऊंगा और आप सब प्यारे लोगों से मिल नहीं पाऊंगा जो मेरे लिए इंतजार कर रहे हैं। आप सबको दिल से माफी, लेकिन भीड़ नियंत्रण और सबकी सुरक्षा के लिए ऐसा करना पड़ रहा है।समझने के लिए शुक्रिया... सच मानो, मुझे तुम सबकी कमी तुमसे ज्यादा खलेगी।सबसे मिलने और प्यार बांटने का इंतजार था। लव यू ऑल...' किंग खान का ये ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई दिल तोड़ दिया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कोई नहीं हम समझ सकते हैं।' बता दें कि शाहरुख खान के फैंस सुबह से ही मन्नत के बाहर खड़े थे। अब इस न्यूज के सामने आने के बाद लोग धीरे-धीरे अपने घर की ओर बढ़ना शुरू करेंगे।
शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर आया अपडेट
सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को तोहफा देते हुए अपकमिंग फिल्म किंग का एक टीजर आउट कर दिया। इसमें शाहरुख खान का लुक देख फैंस गदगद हो गए। शाहरुख खान ने ये बता दिया है कि उनकी वापसी तगड़ी होने वाली है और वो एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस के किंग बन जाएंगे। शाहरुख खान की फिल्म किंग में उनकी बेटी सुहाना भी नजर आएंगे। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
