शाहरुख खान ने बर्थडे से पहले फैंस को दिया बड़ा गिफ्ट, वीडियो शेयर कर किया फिल्म फेस्टिवल का आगाज

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 31, 2025, 10:20 PM IST

Shah Rukh Khan New Video: बॉलीवुड से सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बर्थडे से पहले एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद किंग खान के फैंस खुशी से झूम उठे।

Shah Rukh Khan New Video: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान ने एक्स पर अपने फैंस से बात की इस दौरान किंग खान कई सवालों के जवाब देते हुए नजर आए। इन सब के बीच अब शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से नया वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान के इस नए वीडियो में क्या खास है।

Shah Rukh Khan New Video

Image Source: IMDb

शाहरुख खान ने बर्थडे से पहले शेयर किया ये वीडियो

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह शाहरुख खान का नया वीडियो है जो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। शाहरुख खान ने अपने बर्थडे से पहले शुरू होने वाले एक धमाकेदार फिल्म फेस्टिवल का ऐलान कर दिया है। ये उनके 30 सालों के सिनेमाई सफर को सेलिब्रेट करेगा। इसी को लेकर शाहरुख खान ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए, शाहरुख खान ने लिखा, 'मैं कौन हूं, कौन नहीं ये तो मायने नहीं रखता, जब तक लाइट्स, कैमरा और थोड़ा सा प्यार घूमता रहे।' इससे साथ किंग खान ने बताया कि आज से शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान की कई फिल्मों की झलक देखने को मिली, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

End of Feed