Pathan Enters in 300 Crore Club: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर एक बाद एक सारे रिकॉर्ड अपने नाम करना शुरू कर दिया है। अब दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान सबसे तेज 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसके साथ ही यह शाहरुख खान की पहली फिल्म है जो इंडिया में 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। हालांकि 300 करोड़ मूवीज के मामले में शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान ने पीछे रह गए हैं। इस लिस्ट में आमिर खान की दो फिल्में पीके (PK) और दंगल (Dangal) शामिल हैं। जबकी सलमान खान की 3 फिल्में सुल्तान (Sultan), बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) और टाइगर जिंदा है (Tiger Zinda Hai) इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कर चुकी हैं।
Salman Khan, Amir Khan and Shah Rukh Khan
300 करोड़ क्लब में शामिल होने के मामले में शाहरुख खान काफी पीछे रह गए हैं। हालांकि पठान की सफलता बाद अब शाहरुख ने भी इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है।
सलमान-आमिर से पीछे रह गए शाहरुख
शाहरुख खान ने फिल्म पठान के साथ लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर ली है। शाहरुख खान की यह वापसी काफी यादगार रहने वाली है। फिल्म पठान ने एक हफ्ते के भीतर ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं सिर्फ भारत ने पठान की कमाई की बात करें तो फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
हालांकि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी 3 फिल्मों और आमिर खान अपनी 2 फिल्मों के साथ इस लिस्ट में पहले से ही शामिल हैं। पठान में लीड रोल निभाने वालीं दीपिका पादुकोण की भी यह 300 क्लब की दूसरी फिल्म है, इससे पहले उनकी फिल्म पद्मावत 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।
300 करोड़ क्लब में ये फिल्में शामिल
300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली बॉलीवुड फिल्मों की इस लिस्ट में पीके, दंगल, सुल्तान, बजरंगी भाईजान, टाइगर जिंदा है, वॉर, पद्मावत, संजु और पठान शामिल है। शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 650 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
