Pathan Box Office Collection Day 8: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान (Pathan) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म को 25 जनवरी 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म पठान के साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर 4 साल का वनवास काटने के बाद अब वापसी कर ली है। शाहरुख खान के फैंस ने उनकी वापसी बेहद यादगार बना दी है। फिल्म पठान ने रिलीज के 7 दिनों के भीतर ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पठान ऐसा करने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म बन गई है। वीकेंड पर जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद अब पठान नॉन हॉलिडे पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। पठान को लेकर बाहरी देशों में भी काफी क्रेज हैं, इसी वजह से पठान का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन भी काफी अच्छा चल रहा है। फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न की जमकर तारीफ की जा रही है। आइए जानते हैं फिल्म पठान रिलीज के 8वें दिन कितनी कमाई की है।
पठान का बॉक्स ऑफिस पर जादू जारी
पठान के 8वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो फिलहाल जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसका एक एस्टिमेट आंकड़ा सामने आ गया है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान ने रिलीज से 8 भारत में कुल 19 से 21 करोड़ तक की कमाई की है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी जबरदस्त रही है। उम्मीद यही है कि रिलीज के 8वें दिन के बाद फिल्म 650 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म को विदेशी देशों में से UAE में सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। वहां शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।
रिकॉर्ड ब्रेकिंग है शाहरुख खान की पठान
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान रिकॉर्ड ब्रेकिंग साबित हो रही है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने कमाई के मामले में कई सुपरहिट फिल्मों को एक हफ्ते के भीतर ही पीछे छोड़ दिया है। अभी अपकमिंग वीकेंड में पठान की कमाई और भी बढ़ सकती हैं।
