Shah Rukh Khan ने जय शाह को कहा 'भाई', दूसरी बार ICC चेयरमैन बनने पर दी खास बधाई

शाहरुख खान ने जय शाह को दूसरी बार ICC चेयरमैन बनने पर खास अंदाज में बधाई दी। किंग खान ने उन्हें 'भाई' कहकर संबोधित किया और क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उनके काम की तारीफ की है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर क्रिकेट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। इस बार उन्होंने जय शाह (Jay Shah) को ICC चेयरमैन के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी है। शाहरुख ने जय शाह को 'भाई' कहकर बुलाया और उनके काम की तारीफ की। साथ ही उन्होंने 2028 ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने पर भी खुशी जताई। उनका मानना है कि इससे क्रिकेट को दुनिया के कई नए दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Panchayat 5 Release: इस साल नहीं आएगा पंचायत का अगला सीजन? मेकर्स की पोस्ट से फैंस हुए मायूस

shah rukh khan jay shah

शाहरुख खान ने जय शाह को दी बधाई (pic credit-instagram/twitter)

शाहरुख खान ने जय शाह को दी बधाई

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट किया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा, 'दूसरी बार ICC चेयरमैन चुने जाने पर बधाई जय शाह भाई! दुनिया भर में क्रिकेट को संभालने और इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए आपके काम की तारीफ होनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि 2028 ओलंपिक क्रिकेट के लिए एक बड़ा मौका होगा। इससे खासकर अमेरिका में इस खेल को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आखिर में शाहरुख ने जय शाह को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दीं। जय शाह को लगातार दूसरी बार आईसीसी चेयरमैन चुना गया है। इस बार भी उन्हें किसी ने चुनौती नहीं दी। उन्होंने 1 दिसंबर 2024 को पहली बार यह पद संभाला था। उस समय 36 साल की उम्र में वह आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन बने थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह ली थी। इससे पहले जय शाह बीसीसीआई के सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

End of Feed