Shah Rukh Khan-Salman Khan जनवरी में करेंगे टाइगर-3 की शूटिंग, साल 2023 में 2 बार बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 20, 2022, 12:34 PM IST

tiger 3 Shooting in january: सलमान खान बैक-टू-बैक शूटिंग करेंगे और टाइगर 3 के आखिरी शेड्यूल के साथ किसी का भाई किसी की जान का फॉलोअप लेंगे। टाइगर 3 का शूट संभालने के बाद सलमान खान, पठान के साथ भी जुड़ेंगे। शूटिंग के इस अंतिम चरण में शाहरुख खान के साथ सलमान के कुछ सीन्स हैं।

shah rukh khan and salman khan will shoots together in january 2023: सलमान खान साल 2023 में अपने फैन्स के लिए सौगात लेकर आ रहे हैं। जैसा कि हम जानते हैं सलमान खान ने हाल ही में फरहाद सामजी के निर्देशित बनीं किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी कर ली है। सलमान खान ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि 2023 में उनकी 2 बड़ी रिलीज होंगी। इसीलिए रिलीज से पहले ही सलमान खान ने ईद और दिवाली फेस्टिवल की डेट बुक कर ली है। किसी का भाई किसी की जान का जनवरी के महीने में कुछ पैचवर्क करने के बाद सलमान साल की दूसरी रिलीज टाइगर 3 की तैयारी शुरू कर देंगे। फरवरी के अंत तक इस फिल्म पर काम शुरू करने की उम्मीद है।

Salman Khan and Shah Rukh Khan

Salman Khan and Shah Rukh Khan

सलमान खान करेंगे टाइगर 3 की शूटिंग

End of Feed