SCOOP: 'परम सुंदरी' तय समय पर नहीं होगी रिलीज, 25 जुलाई को दस्तक देगी अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2'

Son Of Sardaar 2 Take Param Sundari Slot: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक ड्रामा 'परम सुंदरी' के मेकर्स फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि अगर 'परम सुंदरी' की रिलीज डेट में बदलाव होता है तो 25 जुलाई के दिन 'सन ऑफ सरदार 2' को रिलीज किया जाएगा।

Son Of Sardaar 2 To Take Param Sundari Slot: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर दिनेश विजान (Dinesh Vijan) के बैनर तले बनी फिल्म 'परम सुंदरी' (Param Sundari) का टीजर हाल ही में मेकर्स ने जारी किया। इस टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की जोड़ी को फैन्स ने खूब पसंद किया। मूवी को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने 25 जुलाई का दिन तय किया था। बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार दिनेश विजान ने 'परम सुंदरी' की रिलीज डेट को लेकर अपनी टीम के साथ चर्चा की है। वो यह जानना चाहते है कि फिल्म को 25 जुलाई के दिन ही क्यों रिलीज किया जाए। ऐसे में अब मेकर्स फिल्म की रिलीज को लेकर दोबारा विचार कर रही है।

Will Son Of Sardaar 2 Take Param Sundari Slot

पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार मैडॉक टीम ने 'परम सुंदरी' को रिलीज करने के लिए 29 अगस्त के दिन विचार किया है। अभी तक यह स्लॉट खली है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अगर 'परम सुंदरी' की रिलीज को आगे पुश किया जाता है तो अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' 25 जुलाई के दिन सोलो रिलीज हो सकती है। चिंता की बात यह है कि जुलाई के महीने में पहले से भी कई मूवीज रिलीज के लिए तैयार हैं।

End of Feed