Satyaprem Ki Katha Box Office Collection: कार्तिक- कियारा की फिल्म ने लगाई छलांग, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 2, 2023, 10:19 AM IST

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection: सत्यप्रेम की कथा को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। आइए जानते हैं सत्यप्रेम की कथा ने तीसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म सत्यप्रेम की कथा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई थी। लेकिन फिल्म की कमाई में तीसरे दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

सत्यप्रेम की कथा ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजीट में कमाई की है। फिल्म ने शनिवार को 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। फिल्म ने कुल मिलाकर 26 करोड़ का बिजनेस किया है।

End of Feed