Satyaprem Ki Katha Box Office Day 1: कार्तिक-कियारा धमाकेदार जोड़ी ने की फीकी कमाई, निराश होंगे मेकर्स

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 30, 2023, 10:31 AM IST

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 1: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है, अब पहले दिन के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सामने आ रहे हैं। अच्छे रिव्यूज के बावजूद फिल्म की कमाई निराशाजनकर देखने को मिली है।

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 1 (Early Estimates): सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) को दमदार रोमांस-कॉमेडी मूवी बताया जा रहा है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है, अब पहले दिन के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सामने आ रहे हैं। अच्छे रिव्यूज के बावजूद फिल्म की कमाई निराशाजनकर देखने को मिली है। सत्यप्रेम की ओपनिंग डबल डिजिट में भी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स है, बताया जा रहा है कि मूवी में कियारा और कार्तिक की कैमिस्ट्री भी काफी दमदार है। सत्यप्रेम की कथा की कहानी और निर्देशन भी अच्छा बताया जा रहा है। फिल्म का म्यूजिक भी काफी दमदार है। इन सभी चीजों के बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी अच्छा नहीं रहा है। आइए पहले दिन के आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

satyaprem ki katha

Satyaprem ki katha box office prediction (credit pic: instagram)

यह भी पढ़ें-

पहले दिन सत्यप्रेम की कथा की हुई इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आकंड़ों के अनुसार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा ने गुरुवार 29 जून के दिन लगभग 9 करोड़ की कमाई की है, फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन डबल डिजिट भी नहीं छू सकता है। फिल्म का स्टारकास्ट में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी जैसे बड़े नाम शामिल हैं, बावजूद इसते फिल्म की ओपनिंग मेकर्स के लिए काफी निराशाजनक रही हैं। हालांकि पहले वीकेंड पर सत्यप्रेम की कथा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है। जो कि मेकर्स के लिए एक अच्छी खबर है।

End of Feed