Satyaprem ki Katha Occupancy Report Day 1: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सत्यप्रेम की कथा से पहले कार्तिक और कियारा ने भूल भुलैया 2 में काम किया था।
कियारा- कार्तिक की भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। फिल्म के गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
सत्यप्रेम की कथा को मॉर्निंग में मिली 10 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
सत्यप्रेम की कथा को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक और कियारा की फिल्म का मॉर्निंग में ऑक्यूपेंसी रेट 10 प्रतिशत था। आमूमन सुबह में फिल्म देखने वाले दर्शकों की भीड़ कम होती है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआती मिलेगी। ईद की छुट्टी का फायदा भी मेकर्स को मिलने वाला है। सत्यप्रेम की कथा को देशभर में 2000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म को समीर विद्वांस ने डायरेक्ट किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सत्यप्रेम की कथा ने एंडवांस बुकिंग में 2 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। देशभर में फिल्म की 56000 एडवांस टिकटे बिकी है। अर्ली ट्रेंड के अनुसार, कार्तिक और कियारा की फिल्म ओपनिंग डे पर 7 से 9 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। फिल्म में कार्तिक और कियारा की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। सत्यप्रेम की कथा को साजिद नाडियाडवाला के बैनर साजिद नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तले बनाया गया है।
