Esha Deol on Dharmendra Emotional Post: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने इंस्टाग्राम हैडंल पर पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल से माफी मांगते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा था, जिसके जवाब में अब ईशा देओल ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। धर्मेंद्र (Dharmendra) अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ नजर आने वाले हैं। अपने पोते करण देओल की शादी में एक्टक जमकर डांस करते नजर आए हैं। जिसके धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) और बेटी ईशा देओल (Esha Deol) से माफी मांगते हुए इमोशनल पोस्ट लिखी थी, धर्मेंद्र के इस क्रिप्टिक पोस्ट ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।
करण देओल की शादी में हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां शामिल नहीं हुई थीं, सोशल मीडिया पर अब धरम पाजी के परिवार को लेकर काफी खबरें सामने आ रही हैं, कई लोगों का मानना है कि धर्मेंद्र के हेमा मालिनी और उनकी बेटियों के साथ रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं, अब ईशा देओल की इस पोस्ट ने सभी का मूंह बंद कर दिया है। आइए इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
पापा से काफी प्यार करती हैं ईशा देओल
पापा धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी के साथ ईशा देओल ने अपनी शादी की एक फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है, इस फोटो को शेयर करते हुए ईशा देओल ने कैप्शन में लिखा, 'लव यू पापा. आप सबसे अच्छे हैं। मैं आपसे बिना शर्त प्यार करती हूं और आप यह जानते हैं। खुश रहें और हमेशा खुश एवं स्वस्थ रहें। मैं तुम्हें प्यार करती हूं'
धर्मेंद्र को क्यों हो रहा है पछतावा?
ईशा देओल के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'ईशा, अहाना, हेमा और मेरे सभी प्यारे बच्चे… तख्तानी और वोहरा को मैं प्यार करता हूं और दिल से आप सभी का सम्मान करता हूं… उम्र और बीमारी मुझे बता रही है कि मैं आपसे पर्सनली बात कर सकता था… लेकिन.’
