Pop Kaun Trailer: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 9 मार्च 2023 की सुबह, दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्होंने इस दुनियां को अलविदा कह दिया है। जिसके साथ ही उन्होंने अपने पीछे एक्टिंग की यादगार धरोहर पीछे छोड़ दी है। बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों फैंस का दिल जीतने वाले सतीश कौशिक ने जाते-जाते सभी की आंखों में आंसू ला दिया है। फिल्मी पर्दे पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी को हंसाने वाले सतीश कौशिक की याद में आज हर कोई रो रहा है। 66 साल की उम्र में दम तोड़ने वाले सतीश कौशिक मरने से पहले बिलकुल फिट थे। वह एक्टिंग कर रहे थे और इंडस्ट्री में उनका योगदान अभी भी जारी था। इस बीच सतीश कौशिक आखिरी बार डिज्नी+हॉटस्टार की वेबसीरीज पॉप कौन (Pop Kaun) में नजर आने वाले हैं। इस वेबसीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पॉप कौन का ट्रेलर देख फैंस भावुक हो गए हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
Satish Kaushik last web series pop kaun
सतीश कौशिक की आखिरी वेबसीरीज
'MR. India' से लेकर 'साजन चले ससुराल' जैसी लाजवाब फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सतीश कौशिक ने आज भी अपने फैंस के दिलों में जगह बनाई हुई है। बॉलीवुड में उनका योगदान, खासतौर पर कॉमेडी फिल्मों में लाजवाब रहा है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित पॉप कौन में सतीश कौशिक के अलावा कुणाल खेमू, राजपाल यादव, नुपूर सेनॉन, जॉनी लीवर, सौरभ शुक्ला लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
ट्रेलर में सतीश कौशिक को देख फैंस भावुक हो रहे हैं। सतीश कौशिक को आखिरी बार एक्टिंग करते हुए देखने के लिए सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। यह वेबसीरीज 17 मार्च 2023 को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
सतीश कौशिक की याद में पूरा बॉलीवुड
सतीश कौशिक के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई है। धूमधान से होली मनाने के बाद के बाद किसी ने नहीं सोचा था कि इस तरह वह अचानक से दुनियां को अलविदा कह देंगे। सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए हैं।
