Satish Kaushik Death: मृत्यु के बाद वायरल हुआ सतीश कौशिक का आखिरी ट्वीट, लिखी थी ये बात

Satish Kaushik Last Tweet: बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का आखिरी ट्वीट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने फैंस को होली की बधाई दी थी। सतीश कौशिक ने ट्विटर पर अपनी होली पिक्स शेयर की थीं, जिनमें वो जावेद अख्तर के साथ रंग खेलते दिखाई दे रहे हैं।

Satish Kaushik Last Tweet: बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक ने 9 मार्च के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सतीश कौशिक की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने की वजह से गुरुग्राम में हुई। वो अपने एक दोस्त से मिलने के लिए जा रहे थे, जिस वक्त उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सतीश कौशिक की मृत्यु के बाद से ही उनका आखिरी ट्वीट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने अपने फैंस और चाहनेवालों को होली की शुभकामनाएं दी थीं। सतीश कौशिक ने 7 मार्च के दिन अपने दोस्तों के साथ होली सेलीब्रेट की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थीं।

Satish Kaushik ने अपने आखिरी ट्वीट में फैंस के लिए लिखी थी ये बात, यहां देखें

Satish Kaushik ने अपने आखिरी ट्वीट में फैंस के लिए लिखी थी ये बात, यहां देखें

सतीश कौशिक ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा था, 'मैंने होली के मौके पर जानकी कुटीर जुहू में जमकर रंग खेला। इस पार्टी का इंतजाम जावेद अख्तर, शबाना आजमी, तन्वी आजमी ने किया था। पार्टी में मेरी मुलाकात अली फजल और ऋचा चड्ढा से भी हुई जिनकी नई-नई शादी हुई है। मेरी तरफ से सभी को होली की बहुत-बहुत बधाई।' सतीश कौशिक ने इस ट्वीट के साथ कुछ फोटोज भी फैंस के साथ शेयर की थीं, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

End of Feed