Sara Ali Khan Offered Zoya Role In Animal Before Tripti Dimri: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बॉक्स ऑफिस पर भी धुआंधार कमाई कर रही है और अब तो सलमान खान की 'टाइगर 3' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ चुकी है। 'एनिमल' (Animal) मूवी में जोया का रोल निभाकर तृप्ति डिमरी रातों-रात नेशनल क्रश बन गईं। चारों तरफ केवल उन्हीं की चर्चा हो रही है। लेकिन बता दें कि तृप्ति डिमरी से पहले जोया का किरदार सारा अली खान (Sara Ali Khan) की झोली में गिरा था।
यह भी पढ़ें: Animal में रणबीर कपूर संग बोल्ड सीन देने पर तृप्ति डिमरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बहुत परेशान...
फिल्मफेयर की रिपोर्ट की मानें तो तृप्ति डिमरी से पहले सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने भी 'एनिमल' (Animal) फिल्म में जोया के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन संदीप रेड्डी वांगा, सारा अली खान के ऑडिशन से इंप्रेस नहीं हो पाए थे। सारा का ऑडिशन लेने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि वह 'एनिमल' के इस बोल्ड सीन के लिए परफेक्ट नहीं हैं। सारा अली खान के बाद तृप्ति डिमरी ने जोया के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, जिससे मेकर्स भी इंप्रेस हुए थे।
बता दें कि तृप्ति डिमरी ने 'एनिमल' (Animal) मूवी में बॉबी देओल की पत्नी का किरदार अदा किया था। हालांकि फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनका बोल्ड सीन भी है, जिसके बाद से ही वह चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं 'एनिमल' की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 116 करोड़ रुपये के साथ वैश्विक स्तर पर कमाई की थी। इससे इतर भारत में फिल्म अभी तक 312 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
