Vicky Kaushal and Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' (Zara Hatke Zara Bachke) 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, इससे पहले फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों लखनऊ पहुंचे हैं, जहां दोनों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए हैं। जिसके बाद सारा अली खान ने आज सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर का रुख किया और भोलेनाथ के दर्शन किए हैं। एक्ट्रेस ने भस्म आरती (Bhasm Aarti) और भोग आरती (Bhog Aarti) में शामिल होकर भगवान शिव की अराधना की है। इस दौरान सारा अली खान ने काफी वक्त महाकालेश्वर मंदिर में गुजारा है, सोशल मीडिया पर सारा अली खान की ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं, कई यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। आइए इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।
Sara ali khan at mahakal temple ujjain
यह भी पढ़ें- Dipika Kakar ने नहीं छोड़ी एक्टिंग, झूठी खबर वायरल होते ही एक्ट्रेस ने बताई पूरी सच्चाई
महाकालेश्वर मंदिर पहुंची सारा अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों एक्टर विक्की कौशल के साथ अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बेटी सारा अली खान एक बार फिर महाकाल के दर्शन करने पहुंची हैं। इस बीच एक्ट्रेस इंडियन कपड़ों में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक भी किया और नंदीहाल में बैठकर 'ओम नमः शिवाय' का जप भी किया। इस दौरान सारा अली खान की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स भगवान शिव के दर्शन करने के लिए एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं।
2 जून को रिलीज होगी 'जरा हटके जरा बचके'
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के दो ट्रेलर और गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
