बॉलीवुड

Kartik Aryan के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंची Sara Ali Khan, फैंस ने कहा दूरियां कम हो रही हैं

Sara Ali Khan at Kartik Aryan House: वहीं बीती रात अभिनेता कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) के घर गणपति बप्पा के आगमन का उत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर सबका ध्यान सारा अली खान पर रहा. उन्हें देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि कार्तिक और सारा के बीच दूरियां कम हो रही हैं.

Image

Sara Ali Khan at Kartik Aryan House

Sara Ali Khan at Kartik Aryan House: इन दिनों बॉलीवुड में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है. सभी सितारे बप्पा के स्वागत में खुशियां मना रहे हैं. बॉलीवुड के गलियारों से स्टार्स की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. वहीं बीती रात अभिनेता कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) के घर गणपति बप्पा के आगमन का उत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) , राशा थडानी ( Rasha Thadani) , मृणाल ठाकुर( Mrunal Thakur) और सारा अली खान ( Sara Ali Khan) समेत कई कलाकार पहुंचे. सबका ध्यान सारा अली खान पर रहा. उन्हें देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि कार्तिक और सारा के बीच दूरियां कम हो रही हैं.

कल रात कार्तिक आर्यन के घर पर सारा अली खान ( Sara Ali Khan) बप्पा के दर्शन करने पहुची. सारा ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी. इस मौके पर सारा ने कार्तिक आर्यन के साथ पोज देते हुए फोटो क्लिक की जो फैंस के बीच छाई हुई है. दोनों को साथ देखने के बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है और वह साथ आ गए हैं. सारा ने कार्तिक के साथ-साथ मनीष मल्होत्रा और राशा थडानी के साथ जमकर पोज दिए.

कार्तिक आर्यन के घर सितारों का जमावड़ा लगा . बप्पा के दर्शन करने मृणाल ठाकुर समेत, कबीर खान, जैकी भगनानी , मनीष मल्होत्रा समेत सभी कलाकारों ने शिरकत की.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article