सान्या मल्होत्रा के हाथ लगी रोमांटिक थ्रिलर, आदित्य रावल संग ऑनस्क्रीन दिखेगी जोड़ी

Sanya Malhotra's Next With Aditya Rawal: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी खबर निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) को आदित्य रावल (Aditya Rawal) के अपोजिट एक शानदार रोमांटिक थ्रिलर ऑफर हुई है। इस मूवी की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी।

Sanya Malhotra's Next With Aditya Rawal: साल 2026 बॉलीवुड सिनेमा के लिए खास होने वाला है। निर्माताओं ने अपने बड़ी-बड़ी फिल्मों को रिलीज करने के लिए यही साल चुना है। इसके अलावा हर दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री से नई-नई फिल्में बनने की खबरें भी बड़ी तेजी वायरल हो रही हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) को अब एक नई रोमांटिक थ्रिलर मूवी ऑफर हुई है। इस मूवी में सान्या मल्होत्रा के अपोजिट दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य रावल (Aditya Rawal) को अहम भूमिका में देखा जाएगा।

Sanya Malhotra's Next With Aditya Rawal

Pic Credit: Instagram

रोमांटिक थ्रिलर में नजर आएंगी सान्या-आदित्य की जोड़ी

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सान्या मल्होत्रा ने एक नई रोमांटिक थ्रिलर मूवी के लिए आदित्य रावल संग हाथ मिलाया है। इस मूवी का निर्देशन पुलकित द्वारा किया जाएगा। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और आदित्य रावल की रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए फेस भी बेक़रार हैं। निर्माता इस समय अपनी फिल्मों में फ्रेश जोड़ियों को कास्ट की प्लानिंग कर रहे हैं, जो काफी हद तक सफल हो रही है। इस मूवी का टाइटल फिलहाल 'सुन्दर पूनम' रखा गया है। मेकर्स जल्द ही इस रोमांटिक थ्रिलर की बड़ी घोषणा कर सकते हैं। (इसे भी पढ़ें: 'गोलमाल 5' से पहले इन 7 फिल्मों में विलेन बनकर अक्षय कुमार ने लूटी वाहवाही, लीड हीरो को नहीं मिला भाव)

End of Feed