Love and War: संजय लीला भंसाली ने मुंबई में ही बना दिया इटली जैसा आलीशान सेट, फटाफट निपटा रहे फिल्म का सारा काम

Love and War Shooting Update: अगस्त में फिल्म के सेट से एक फैन-शॉट वीडियो सामने आया था, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल का थ्रिलिंग चेज़ सीन देखने को मिला था। इसके बाद फैंस फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अपडेट सामने आई है कि इटली की बजाए शूटिंग मुंबई में ही होगी।

Love and War Shooting Update: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर ' कुछ ही महीनों में रिलीज होने जा रही है। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर अपडेट सामने आई थी कि शूटिंग के लिए संजय लीला भंसाली अपनी टीम को इटली लेकर जा रहे हैं। लव एंड वॉर की शूटिंग इटली पर होगी। लेकिन अब अपडेट सामने आई है कि इटली की बजाए शूटिंग मुंबई में ही होगी। इसके लिए एक बड़ा सेट भी तैयार करवाया गया है।

love and war shooting update

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) ने हाल ही में मुंबई के गोरेगांव स्थित स्टूडियो में फिल्म के कुछ अहम हिस्सों की शूटिंग की। मूल रूप से, निर्देशक ने फिल्म के लिए 45 दिनों का इटली शेड्यूल तय किया था, लेकिन बाद में उन्होंने उसे रद्द कर दिया। इसके बजाय, उन्होंने 1970 के दशक के इटली का खूबसूरत माहौल मुंबई में फिर से तैयार करवाया। एक सूत्र के मुताबिक, “भंसाली फिल्म के लिए भव्यता बनाए रखना चाहते थे, लेकिन साथ ही शूटिंग पर पूरा कंट्रोल भी रखना चाहते थे। इटली का शेड्यूल बहुत मुश्किल हो रहा था, इसलिए उन्होंने मुंबई में ही असली इतालवी क्लब जैसा सेट बनाया। इस सेट पर दिवाली से पहले 10 दिनों की शूटिंग हुई।”

End of Feed