दिल्ली में होगी Sanjay Dutt की आखिरी सवाल की स्पेशल स्क्रीनिंग, कौन-कौन होगा शामिल?

Aakhri Sawal Update: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल 15 मई को रिलीज होने वाली है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि मेकर्स दिल्ली में इसका भव्य प्रीमियर आयोजित करने वाले हैं।

Aakhri Sawal Update: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म आखिरी सवाल (Aakhri Sawal) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म आखिरी सवाल को हरी झंडी दी है। ये फिल्म 15 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स दिल्ली में इसका भव्य प्रीमियर आयोजित करने वाले हैं। इस इवेंट में कई बड़े लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही हैं। (ये भी पढ़ें-Sanjay Dutt की Aakhri Sawal को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म)

sanjay dutt aakhri sawal screening

आखिरी सवाल को लेकर आया अपडेट (pic credit- aakhri sawal film)

आखिरी सवाल को लेकर आया अपडेट

संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स 13 मई को दिल्ली में इसका भव्य प्रीमियर आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, इस खास इवेंट में मनोरंजन और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। फिल्म के प्रीमियर को लेकर अभी से काफी चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए कई हाई-प्रोफाइल लोगों को निमंत्रण भेजा गया है।

End of Feed