सानिया मिर्जा-शोएब मलिक का हुआ तलाक !! करीबी दोस्त ने बताई पूरी सच्चाई

Sania-Shoaib are officially Divorced: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तलाक की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में कपल से जुड़े एक करीबी दोस्त ने खुलासा करते हुए बताया है कई सानिया और शोएब का आधिकारिक तौर पर तलाक हो चुका है। हालांकि कपल की तरफ से इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Sania-Shoaib are officially Divorced: इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) की तलाक की खबरों ने सभी फैन्स को बड़ा झटका दिया है। जब से सानिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है, तभी से अफवाहें चल रही हैं कि शोएब मलिक के साथ उनकी शादी में कुछ भी ठीक नहीं है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से अलग होने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस खबर से दोनों के फैन्स काफी दुखी और हैरान हैं। सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और शोएब मलिक के तलाक की अफवाहों के बीच अब इस कपल के एक करीबी ने खुलासा किया है कि दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो चुका है।

Sania Mirza and Shoaib Malik

इनसाइड स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार कपल के करीबी दोस्त ने खुलासा करते हुए बताया है कि वे अब आधिकारिक रूप से तलाकशुदा हैं। मैं इससे अधिक का खुलासा नहीं कर सकता। लेकिन पुष्टि कर सकते हैं कि वे अलग हो गए हैं। बता दें उनका ये दोस्त पाकिस्तान में मलिक की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा थे।

End of Feed