Sania Mirza shares cryptic post: भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने शोएब मलिक संग तलाक की खबरों के बीच अजीब सा पोस्ट शेयर किया है। सानिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक कविता पोस्ट की है। इस पोस्ट में लिखा है खुद को थोड़ा ब्रेक दे अगर आपका दिल भारी महसूस कर रहा है। उनके इस पोस्ट ने एक बार फिर तलाक की खबरों को बढ़ावा दे दिया है। सानिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पोस्ट के वायरल होने के बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या आप दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि तलाक की खबरों पर अभी तक सानिया या शोएब की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
sanya and shoaib malik (credit pic: instagram)
सान्या मिर्जा के पोस्ट में लिखा है, 'आप इंसान है जो अंधेरे और रोशनी से बने हुए हैं। खुद से पर्याप्त रूप में प्यार करें और खुद को उन दिनों में ब्रेक देना सीखें, जब आपका दिल भारी महसूस करता है। सानिया का ये पोस्ट उस दौरान आया जब उनके और शोएब के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। रिपोर्ट की माने तो सानिया और शोएब अलग हो चुके है। सानिया ने हाल ही में अपनी सोलो फोटोज शेयर की थी। अपने बेटे के जन्मदिन पर शोएब ने परिवार के साथ कई फोटोज शेयर की थी। लेकिन सानिया ने इस तरह का कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था।
sanya cryptic post (credit pic: instagram)
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि शोएब और सानिया के अलग होने का कारण पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा ओमर है। पिछले दिनों आयशा और शोएब की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कपल के करीबी दोस्त ने कहा था कि दोनों का ऑफिशियली तलाक हो गया है, लेकिन लीगल चीजों की वजह से अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है। मिर्जा और मलिक शो का प्रोमो भी ऑनलाइन रिलीज किया गया। सानिया ने हाल ही में अपना बर्थडे बिना शोएब के सेलिब्रेट किया था। शोएब ने सानिया को इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई दी थी लेकिन इस पोस्ट को किसी इंडियन टेनिस प्लेयर ने लाइक नहीं किया था।
