Sania Mirza and Shoaib Malik News: इंडिया की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक (Shaoib Malik) के बीच तलाक की खबरें अब सच होती नजर आ रही हैं। पाकिस्तानी न्यूज चैनल और वेबसाइट्स पर लगातार ये दावा किया जा रहा है कि सानिया और शोएब एक दूसरे को तलाक देने वाले हैं। इन सब खबरों के बीच सानिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में सानिया एक पार्क में वॉक करती नजर आ रही हैं। सानिया की इस फोटो के कमेंट सेक्शन में जिस तरह से लोगों ने रिएक्ट किया है वह जानना काफी जरूरी हैं। दरअसल सानिया और शोएब के अलग होने के मामले में पाकिस्तानी, सानिया का ही सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।
Sania Mirza and Shoaib Malik
सानिया को मिला पाकिस्तानियों का सपोर्ट
भारत की टेनिस स्टार सानिया को शोएब के साथ तलाक के मामले में पाकिस्तानी जनता का सपोर्ट मिलता नजर आ रहा है। दरअसल सानिया की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई पाकिस्तानी यूजर्स ने सानिया को ही सही ठहराया है। एक यूजर ने लिखा, ‘एक पाकिस्तानी होने के नाते में आपका पूरा सपोर्ट करता हूं, इसमें जो भी नुकसान है वो शोएब का ही है।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ भी हो जाए हम पाकिस्तानी आपका हमेशा सपोर्ट करेंगे सानिया।’ वहीं ज्यादातर लोग सानिया ने तलाक के मामले में ही सवाल कर रहे हैं कि क्या ये अफवाह सही है?
Sania Mirza and Shoaib Malik
Sania Mirza and Shoaib Malik
क्यों टूटने की कगार पर आ गई दोनों की शादी?
पाकिस्तानी न्यूज चैनल्स के अनुसार के अनुसार दोनों के बीच तलाक की नौबत आने के पीछे जिम्मेदार शोएब मलिक ही हैं। दरअसल कथित तौर पर यह खबरें सामने आ रही हैं कि शोएब मलिक बीते काफी समय से सानिया पर चीट कर रहे हैं। उन्होंने कई पाकिस्तानी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। सानिया को इस बारे में पता चलने के बाद दोनों की शादी टूटने के कगार पर आ गई है।
सानिया और शोएब के करीबी दोस्तों ने तलाक के बारे में जानकारी दी है लेकिन खुद न तो सानिया और न ही शोएब ने तलाक से जुड़ी किसी भी खबर से पुष्टि की है।
