Yashoda Trailer: एक्शन - थ्रिलर से भरपूर है सामंथा की यशोदा, ट्रेलर देख यूजर्स के खड़े हुए रौंगटे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 11:26 PM IST

Yashoda Trailer: साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म यशोदा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शकों को ट्रेलर बेहद पसंद आया है। कुछ यूजर्स का कहना है कि सामंथा की फिल्म का ट्रेलर देख खड़े हो गए रौंगटे।

साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने अपने बेहतरीन अभिनय से हर किसी के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस के पास अपने दर्शकों का बांधे रखने की अनोखी कला है। सामंथा की साउथ से लेकर हिंदी बेल्ट तक में फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस ने पॉपुलर वेब सीरीज द फमिली मैन 2 (The Family Man 2) में काम किया था। एक्ट्रेस ने इस साल Rangasthalam, Mahanati and Irumbhu Thirai जैसी बैक टू बैक हिट फिल्में दी है। फैंस उनकी अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म यशोदा (Yashoda) को लेकर काफी एक्साइटेड है। फिल्म का ट्रेलर अलग- अलग भाषाओं में आज रिलीज हुआ है। यशोदा के ट्रेलर में सामंथा धांसू एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कैसा लगा दर्शकों को यशोदा का ट्रेलर।

samantha ruth prabhu (2)

samantha ruth prabhu (image: instagram)

फिल्म में सामंथा अनोखे अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने हर फ्रेम में अपने कमाल के एक्शप्रेशन से दर्शकों का दिल जीत लिया है। दरअसल कुछ सीन में एक्ट्रेस को डॉयलॉग बोलने की जरूरत तक नहीं है, उनका हर इमोशन दिख रहा है। ट्रेलर की शुरुआत पॉजिटिव नोट से शुरू होती है और धीरे- धीरे आपको कहानी के बारे में पता चलता है। एक्ट्रेस ने फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, पहली बार स्किप्ट सुनते ही मुझे मजा आ गया। मैं उम्मीद करती हूं, आपको भी इसी तरह का अनुभव मिलेगा। यशोदा 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

End of Feed