Sam Bahadur Box Office Collection Day 10: 50 करोड़ क्लब में शामिल हुई सैम बहादुर, विक्की कौशल की मूवी ने पकड़ी रफ्तार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 11, 2023, 08:08 AM IST

Sam Bahadur Box Office Collection Day 10 Early Trends: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने दूसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म ने अब 50 करोड़ क्लब में भी एंट्री मार ली है। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार पर ठीक ठाक कमाई कर ली है। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

Sam Bahadur Box Office Collection Day 10 Early Trends: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) के साथ क्लैश करने वाली विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) अब 50 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। एनिमल और सैम बहादुर, दोनों फिल्मों को 1 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद से ही एनिमल के क्रेज के आगे, सैम बहादुर फीकी पड़ती नजर आ रही है। सैम बहादुर और एनिमल के क्लैश में विक्की कौशल की फिल्म को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। जबरदस्त रिव्यू के बावजूद भी सैम बहादुर को उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं मिल सका है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर को एक्शन, रिसर्च और स्टोरी के पूरे नंबर मिल रहे हैं।

End of Feed