Salman Khan's Prem Ki Shaadi Delayed: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi May War Rest in Peace) की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म 4 दिसंबर को दुनिया बहर एक सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) के साथ सलमान खान की नई फिल्म 'प्रेम की शादी' (Prem ki Shaadi) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फैन्स के लिए इस मूवी को देखने का इंतजार और लंबा होने जा रहा है। आइए जानते हैं इस फिल्म में हुई देरी की वजह क्या है?
फिर लटक गई सलमान खान की 'प्रेम की शादी' (Pic Credit: Instagram)
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मुझे धमकियां मिल रही हैं...', Avinash Mishra-Eisha Singh के ब्रेकअप पर Orry ने तोड़ी चुप्पी)
'प्रेम की शादी' में होगी देरी
फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने बात करते हुए बताया कि सलमान खान के साथ उनके प्रेम प्रोजेक्ट 'प्रेम की शादी' में अभी थोड़ा समय लग सकता है। फैन्स काफी समय से सलमान खान को प्रेम के किरदार में देखने के लिए बेताब थे लेकिन अब इसके लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस मूवी की घोषणा 2022 में हुई थी। सूरज बड़जात्या ने कहा, 'अभी थोड़ा सा वक्त और है, क्योंकि थोड़ा और मुझे कुछ चीजें पॉलिश करनी हैं।'
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: मंगलवार को रणबीर-यश स्टारर के आंकड़ों में आया सुधार, 20वें दिन कमाए इतने करोड़)
सलमान खान और सूरज बड़जात्या इससे पहले 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन..!', 'हम साथ-साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी शानदार फिल्मों में साथ काम किया है। इसके अलावा सूरज बड़जात्या इन दिनों अपने निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya)' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इस हफ्ते यानी 27 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस मूवी में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे, श्रुति सेठ और शाद रंधावा भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।
