'WAR 2' और 'Pathaan 2' में नहीं होगा Salman Khan का कैमियो !! निर्माताओं ने उठाया कड़ा कदम

Salman Khan out From War 2-Pathaan 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो खबरें सामने आ रही हैं उनके मुताबिक ऋतिक रोशन-जूनियर एनटी की 'वॉर 2' और शाहरुख खान स्टारर 'पठान 2' में अब सलमान खान का कैमियो नहीं होगा। मेकर्स के इस फैसले से हरकोई हैरान रह गया है। जानिए टीम ने ये कदम क्यों उठाया है?

Salman Khan out From War 2-Pathaan 2: बीते साल बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' (Pathaan) में धांसू कैमियो किया था। यही नहीं मेकर्स ने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 'टाइगर 3' में भी शाहरुख खान का कैमियो रखा था। दोनों फिल्मों के सफल होने के बाद के बाद खबरें आ रही थीं कि सलमान खान एक बार फिर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्मों 'वॉर 2' (War 2) और 'पठान 2' (Pathaan 2) में टाइगर की भूमिका को दोहराते नजर आएंगे। अब जो ताजा जानकारी सामने आई हैं उन्होंने भाईजान के फैन्स को निराश कर दिया है। इन दोनों ही फिल्मों में सलमान खान को कैमियो करते हुए नहीं देखा जाएगा।

Salman Khan

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार वाईआरएफ टीम को लगता है कि फैन्स ने टाइगर को काफी बार देख लिया है। ऐसे में अब टाइगर की वापसी धमाकेदार और अहम होनी चाहिए। एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया की फीचर फिल्मों में टाइगर का कैमियो होने से उनकी अहमियत कम होती नजर आ रही है। टीम ने सलमान खान के साथ इस बारे में चर्चा की और भाईजान भी मेकर्स के इस फैसले पर सहमत हुए हैं।

End of Feed