Battle of Galwan: सलमान खान स्टारर की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, ईद पर नहीं मिलेगा भाईजान के फैन्स को तोहफा?

Salman Khan's Battle of Galwan Release Date: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मूवी को मेकर्स अगले साल जुलाई या अगस्त में रिलीज कर सकते हैं।

Salman Khan's Battle of Galwan Release Date: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) के लिए फैन्स बेताब हैं। लद्दाख का शेड्यूल पूरा करने के बाद अब सलमान खान इस मूवी की शूटिंग मुंबई में ही कर रहे हैं। अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बन रही सलमान खान की वॉर ड्रामा 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि साला 2026 में इस मूवी को निर्माता ईद के खास मौके पर रिलीज नहीं करेंगे। अब मेकर्स ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते ईद की डेट को स्किप कर 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए नई रिलीज डेट फाइनल की है।

Salman Khan's Battle of Galwan

Pic Credit: X/Salman Khan

2026 के इस महीने में रिलीज होगी 'बैटल ऑफ गलवान'

एक्स अकाउंट पर SalmanKhanFC-Rajasthan ने ट्वीट करते हुए सलमान खान स्टारर 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। इस ट्वीट के मुताबिक मेगास्टार सलमान खान और अपूर्वा लाखिया अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को अगले साल जुलाई या फिर अगस्त में रिलीज करेंगे। बताया जा रहा है कि 'बैटल ऑफ गलवान' का ट्रेलर जून और जुलाई में पेश किया जाएगा। इस बात की 80% संभावना है।

End of Feed