Salman Khan's Next With Raj and DK’s Next: एआर मुर्गदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिकंदर' की असफलता के बाद से ही सलमान खान नए-नए डायरेक्टर्स के साथ हाथ मिला रहे हैं। अपूर्वा लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की शूटिंग के कुछ सीन्स को सलमान खान (Salman Khan) शूट ही कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 'बजरंगी भाईजान' ने एक नई एक्शन पैक्ड ड्रामा के लिए वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अब ताजा जानकारी के मुताबिक सलमान खान को जल्द ही एक और नई सुपर हीरो मूवी में देखा जाएगा, जिसका निर्देशन निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके (Raj and DK) करने वाली है।
राज एंड डीके की नेक्स्ट शुरू करेंगे सलमान खान (Pic Credit: Instagram)
राज एंड डीके की फिल्म को इस महीने से शुरू करेंगे सलमान खान
पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने अब सुपरहिट निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके की सुपर हीरो बेस्ड मूवी करने के लिए कमर कस ली है। पोर्टल के मुताबिक साल 2026 में अक्टूबर के महीने में यह मूवी फ्लोर पर जाएगी। इस मूवी को अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। प्री-प्रोडक्शन वर्क से लेकर सेट डिजाइन पर काम जारी है। फैन्स भी सलमान खान को इस निर्देशक जोड़ी के साथ काम करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla worldwide box office: 'थामा'-'स्त्री' को पछाड़ 200 करोड़ी बनी अक्षय कुमार की फिल्म, देखें आंकड़े)
दिलचस्प बात यह है कि राज एंड डीके के निर्देशन में बनने जा रही इस मूवी में सलमान खान को सामंथा रुथ प्रभु के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। यह फ्रेश जोड़ी ऑनस्क्रीन खूब धमाल मचा सकती है। हालांकि सामंथा को कास्ट किए जाने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। मेकर्स अभी भी फीमेल लीड की तलाश में हैं, जैसे ही चीजें फाइनल होंगी मेकर्स जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट की। (इसे भी पढ़ें: 2026 अक्षय कुमार के लिए बना ऐतिसाहिक, दी 3rd 200 करोड़ी मूवी)
वामशी पेडिपल्ली की नेक्स्ट को शुरू कर चुके हैं सलमान खान
सलमान खान एक बिना टाइटल वाली एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी। नयनतारा इसमें फीमेल लीड रोल निभा रही हैं और यह फिल्म ईद 2027 पर बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
