अप्रैल से शुरू होगी सलमान खान-वामशी पेडिपल्ली की फिल्म की शूटिंग, इस साल बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 6, 2026, 06:00 PM IST

Salman Khan New Movie Release Date: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का अभी हाल ही में डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की अपकमिंग फिल्म से जुड़ा था। अब सलमान खान की इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है। सलमान खान की ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है, इसका खुलासा हो गया है।

Salman Khan New Movie Release Date: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। सलमान खान की ये फिल्म इसी साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। इन सब के बीच सलमान खान का नाम एक और फिल्म के साथ जुड़ रहा है, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। सलमान खान इस बार साउथ के प्रोडक्शन हाउस के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

End of Feed