The Last Hero Poster: Salman Khan दुनिया बचाएं या मिटाएं सामंथा के दुख? जानें वायरल पोस्टर की सच्चाई

सलमान खान ने राज एंड डीके के साथ एक सुपरहीरो मूवी के लिए हाथ मिलाया है, जिसका पोस्टर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। क्या मेकर्स ने इसे रिलीज किया है या फिर इसकी सच्चाई कुछ और है? आइए जानते हैं...

Salman Khan The Last Hero Poster: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने करियर की सबसे मजेदार और चैलेंजिंग मूवी साइन कर ली है, जिसे राज एंड डीके डायरेक्ट करेंगे। बीते दिनों ही ऐसी खबरें सामने आई हैं कि सलमान खान ने डायरेक्टर राज एंड डीके के साथ एक सुपरहीरो मूवी के लिए हाथ मिलाया है, जिसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी। इन दिनों इसकी स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। जहां एक तरफ राज एंड डीके अपनी टीम के साथ सलमान खान की सुपरहीरो मूवी की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मूवी का पोस्टर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में सलमान खान सुपरहीरो के रूप में दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Cannes Film Festival: रेड कार्पेट पर Alia Bhatt को नहीं मिला भाव, विदेशी मीडिया ने किया नजरअंदाज! वायरल हुए वीडियो)

Salman Khan Superhero Movie Poster

Salman Khan Superhero Movie Poster (Image Source: AI Poster)

इंटरनेट पर वायरल हुआ Salman Khan की सुपरहीरो मूवी का पोस्टर

अभिनेता सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म अभी शुरू भी नहीं हुई है लेकिन उससे पहले ही इसका पोस्टर इंटरनेट पर धमाल मचाने लगा है। इस पोस्टर में सलमान खान सुपरहीरो के कपड़ों में नजर आ रहे हैं और उनके कंधे पर सामंथा रुथ प्रभु सिर रखकर बैठी हैं। पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि सलमान खान इस कशमकश में हैं कि वो दुनिया की परेशानियों का निदान करें या फिर सामंथा रुथ प्रभु के इश्यूज को सॉल्व करें। (ये भी पढ़ें: "किसी ने पहचाना भी नहीं...", जब मिट्टी में मिल गया Rajinikanth का ईगा, एक्टर ने सुनाया किस्सा)

Salman Superhero Movie The Last Hero Poster

असली नहीं है Salman Khan की The Last Hero का पोस्टर

इंटरनेट पर सलमान खान की सुपरहीरो मूवी का जो पोस्टर वायरल हो रहा है, वो असली नहीं है। असल में भाईजान के फैंस ने उत्सुकता में उनकी अपकमिंग सुपरहीरो मूवी का पोस्टर बनाकर रिलीज कर दिया है। कई सारे लोग इस पोस्टर को असली मानकर इसे शेयर कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि उन्हें इस मूवी का इंतजार है। पहली नजर में भाईजान की द लास्ट हीरो का पोस्टर असली लगता है लेकिन ये मेकर्स द्वारा जारी किया गया आधिकारिक पोस्टर नहीं है।

End of Feed