Sikandar Poster: आंखों में रौंद देने वाला गुस्सा और माथे पर तेज के साथ दिखा सलमान खान की सिकंदर का नया पोस्टर, उत्साहित हुए फैंस

Sikandar First Poster: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का पोस्टर रिलीज हो गया है। आज सुबह मिली बिग अपडेट के बाद से ही फैंस इसका इंतजार कर रहे थे। पोस्टर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं कैसा है सिकंदर का पहला पोस्टर

Sikandar First Poster: सलमान खान( Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर ( Sikandar) का लेटेस्ट पोस्टर सामने आया है। बेसब्री से भाईजान की फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आज मेकर्स ने बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म निर्माता साजिद नाड़ियावाला के जन्मदिन के मौके पर सिकंदर का दमदार पोस्टर रिलीज किया गया है। पिछले साल दिसम्बर में मेकर्स ने सिकंदर का टीजर रिलीज किया था जिसने फैंस के बीच उत्साह को बढ़ा दिया था। आइए पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

Sikandar First Poster

आज अपने जन्मदिन पर के मौके पर फिल्म निर्माता साजिद नाड़ियावाला ( Sajid Nadiawala) ने भाईजान के फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म सिकंदर का पहला पोस्टर रिलीज कर फैंस के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है। पोस्टर पर नजर डाले तो सलमान खान खूंखार अवतार में दिखाई दे रहे हैं, उनकी गर्दन पर नुकीली चीज रखी हुई है, भाईजान की आंखों में गुस्सा है और माथे पर तेज है, वह दुश्मन को रौंद देने की नजर से देख रहे हैं। पोस्टर शेयर कर लिखा है सभी अद्भुत फैंस के लिए, आपका धैर्य हमारे लिए बहुत मायने रखता है। साजिद नाड़ियावाला के जन्मदिन पर एक छोटा सा उपहार, सिकंदर को मिले प्यार के बाद। 27 फरवरी को एक बड़ा सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है। हमारे साथ बने रहें

End of Feed