Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ इस साल ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को रिलीज कर दी गई है। ‘भाईजान’ की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को फैंस का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है, दो दिनों के भीतर फिल्म ने अच्छी खासी कमाई भी कर ली है। ‘भाईजान’ के लॉयल फैंस ने इस ईद के मौके पर भी उन पर जमकर प्यार लुटाया है। किसी का भाई किसी की जान को क्रिटिक्स के औसत रिव्यू मिले हैं, बावजूद इसके सलमान के स्टारडम के चलते फिल्म के शो हाउसफुल गए हैं। फैंस सिर्फ सलमान खान को देखने के लिए थिएटर्स जा रहे हैं। अब सलमान खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को शुक्रिया कहा है।
Kisi ka bhai kisi ki jaan
सलमान खान ने फैंस को कहा शुक्रिया
फैंस से मिल रहे प्यार को लेकर अब भाईजान ने शुक्रिया कहा है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत सारा धन्यवाद, सच में आप का कहे दिल से शुक्रिया #KKBKKJ’। सोशल मीडिया पर सलमान खान की इस फिल्म को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि अगर आप सलमान के बहुत तगड़े वाले फैन हैं, तब ही इस फिल्म को देख सकते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर मिला अच्छा रिस्पॉन्स
बता दें ‘भाईजान’ ने एक बार फिर अपनी फिल्म के जरिए फैंस को ईदी दे दी है। किसी का भाई किसी की जान एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें भारी-भरकम स्टारकास्ट मौजूद है। फिल्म में भूमिका चावला, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और पलक तिवारी जैसे सितारे मौजूद हैं। फिल्म को अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते सलमान की यह फिल्म भी हिट साबित हो सकती है। वीकेंड पर फिल्म के कई शो हाउसफुल गए हैं
