Salman Khan ने घर पर हुई फायरिंग के बाद वीडियो शेयर कर दिखाया दम, फैंस बोले- 'असली सिकंदर'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2024, 04:43 PM IST

Salman Khan Video After Firing Incident: सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद फैंस के लिए खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर फैंस ने भाईजान पर खूब प्यार लुटाया।

Salman Khan First Video After Firing Incident: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। सलमान खान के घर पर हुए इस हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। अब इस हमले के बाद सलमान खान के परिवार के लोग मीडिया के सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में अरबाज खान और शूरा खान का वीडियो सामने आया था। इसके अलावा सलीम रिएक्शन भी सामने आया था। अब इन सब के बाद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। सलमान खान का नया वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

Salman Khan Video After Firing Incident

Instgram

फायरिंग के बाद सलमान खान ने शेयर किया वीडियो

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर कल यानी 14 अप्रैल के दिन कुछ हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। इसके बाद से सलमान खान काफी चर्चा में बन हुए हैं। इन सब के बीच सलमान खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान काफी दमदार नजर आ रहे हैं। सलमान खान का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद भाईजान के फैंस खुशी से झूम उठे। सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट करते हुए नजर आए।

End of Feed