डायरेक्टर शशांक खेतान की फिल्म 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' (Aisi Deewangi Dekhi Nahi Kahi) का पहला लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस फिल्म में रोहित रॉय की बेटी आयरा और साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला नजर आएंगे। इस बीच सलमान खान (Salman Khan) ने शशांक खेतान की फिल्म 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' का पहला लुक शेयर किया है। साथ ही फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-किससे बच गए Amitabh Bachchan? दिग्गज एक्टर ने खोला राज)
सलमान खान ने दी बधाई (pic credit-instagram)
सलमान खान ने दी बधाई
सलमान खान ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, "मम्मी-पापा, अर्पिता, आयुष, साजिद और वर्धा, बधाई हो! आप सभी ने प्यार-मोहब्बत और लड़ाई-झगड़े करते हुए इतने सारे साल बिता दिए। आप सबको हैप्पी एनिवर्सरी सुब्हान अल्लाह 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' की पहली झलक के लिए बधाई। भविष्य के लिए एक सलाह है- वर्तमान में रहो, न हवा में उड़ो और न ही उदास रहो।' सलमान का यह मैसेज हमेशा की तरह उनके बेफिक्र और मजाकिया अंदाज में था। उन्होंने परिवारों के प्यार और छोटी-मोटी नोकझोंक का जिक्र करते हुए सालगिरह की बधाई दी। साथ ही आज में जीने की सलाह भी दी।
बात करें फिल्म की तो 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें सुब्हान नाडियाडवाला और ऐरा बोस रॉय पहली बार लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 9 जुलाई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताते चलें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने बढ़िया रिस्पॉन्स दिया। अब सभी की नजरें सलमान खान की मूवी पर टिकी हुई है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि सलमान खान की मूवी कैसा परफॉर्म करती है।
