काउबॉय हैट पहन Rahool Kanal की पार्टी में पहुंचे Salman Khan, पार्टी में लूटी महफिल

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 26, 2026, 02:23 PM IST

Salman Khan Attend Friend Birthday Party: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में अपने करीबी दोस्त राहुल कनाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे, जहां उनका अंदाज और एक खास पल चर्चा में है।

Salman Khan Attend Friend Birthday Party: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने टीवी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस शो से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में सलमान खान ने अपने शो में ट्रोल्स को ऐसा जवाब दिया था, जिसको लेकर अब भी चर्चा हो रही है। इसके बाद बॉलीवुड और टीवी के कई स्टार्स ने सलमान खान का सपोर्ट किया था। इन सब के बीच सलमान खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान एकदम नए अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Salman Khan Attend Friend Birthday Party

सलमान खान के नए लुक ने खींचा ध्यान (Image Source: Rahool N Kanal Instagram)

नए लुक में नजर आए सलमान खान

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान का अभी हाल ही सामने आया एक वीडियो है। सलमान खान का अपने दोस्तों के साथ खास बॉन्ड अक्सर देखने को मिलता है। अब एक बार फिर एक्टर अपने करीबी दोस्त राहुल कनाल (Rahool Kanal) के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आए। इस दौरान सलमान का बेहद कैजुअल और कूल अंदाज देखने को मिला। सलमान खान नीली शर्ट, जींस और काउबॉय हैट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा रहै।

End of Feed