पाकिस्तान और भारत के सीजफायर समझौते पर सलमान खान ने दिया था रिएक्शन, बाद में पोस्ट कर डाला डिलीट

Salman Khan Deleted IND-PAK Ceasefire Post: दुनिया में इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से सभी अवगत हैं। कल दोनों ही देशों ने सीजफायर का समझौता कर एक दूजे पर अटैक रोक दिए। इस सीजफायर के समझौते पर सलमान खान ने रिएक्शन देते हुए ट्वीट पोस्ट किया था लेकिन बाद में डिलीट कर दिया।

Salman Khan Deleted IND-PAK Ceasefire Post: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बदला लेते हुए भारतीय सुरक्षा बलों ने 'ओपेरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया था। इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना ने पीओके स्थित कई आतंकियों के घरों और ट्रेनिंग कैंप को नष्ट किया था। अटैक से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत से लगे बॉर्डर पर जमकर फायरिंग और गोले दागने शुरू कर दिए। पिछले कई दिनों से दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हालांकि कल भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौता हुआ जिसपर सलमान खान ने रिएक्शन दिया था। हालांकि कुछ मिनटों बाद ही भाईजान ने पोस्ट डिलीट कर दिया।

Salman Khan Deleted IND-PAK Ceasefire Post (1)

कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी देते हुए बताया था कि इंडिया और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का समझौता हुआ है और दोनों ने तुरंत ही एक दूजे पर अटैक करना बंद कर दिया है। इसे देखते हुए बॉलीवुड से लेकर टीवी तक कई कलाकारों ने सीजफायर समझौते पर अपना रिएक्शन दिया। ऐसे में बॉलीवुड कलाकार सलमान खान (Salman Khan) ने भी ट्वीट पोस्ट करते हुए लिखा 'सीजफायर के लिए भगवान का शुक्रिया।' ट्वीट के कुछ मिनटों बाद ही सलमान खान ने पोस्ट डिलीट कर दिया। इसका कारण क्या था और सलमान ने ऐसा क्यूं किया इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

End of Feed