Salman Khan Reaction On Ranbir Kapoor Ramayana: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म "रामायण' ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। रणबीर कपूर की 'रामायण' लोगों का खूब दिल जीत रही है। फिल्म में जहां रणबीर कपूर बतौर भगवान राम नजर आए तो वहीं यश ने रावण और सई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया। 'रामायण' को लेकर अभी तक कई बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स तारीफों के पुल बांध चुके हैं। करण जौहर ने मूवी की तारीफ करते हुए इसे 'मिरेकल' बताया। वहीं अब सलमान खान का रणबीर कपूर की 'रामायण' पर रिएक्शन आया है। उन्होंने मूवी के वीएफएक्स और बजट को लेकर लगातार हो रही चर्चा पर अपने विचार साझा किये हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana देख खुद को रोने से नहीं रोक पाए महेश भट्ट, कहा- 'आंसू छिपाने की कोशिश...'
सलमान खान ने 'मातृभूमि' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की 'रामायण' (Ramayana) पर रिएक्शन दिया। मूवी के बजट और वीएफएक्स पर रिएक्शन देते हुए कहा, "4 हजार और वीएफएक्स, वीएफएक्स और वीएफएक्स। मुझे बस लगता है कि ये सही नहीं है। मेरा मानना है कि 'रामायण' की चर्चा रामायण के ऊपर ही होनी चाहिए। राम, रावण, सीता और शास्त्रों पर।" बता दें कि 'रामायण' मूवी हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी मूवी है। यश के मुताबिक, फिल्म के सभी पार्ट को 4000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से आजाद मैदान में मचा बवाल, क्रिकेट मैच टलने पर MCA ने जताई नाराजगी
कब रिलीज होगी सलमान खान की 'मातृभूमि'
सलमान खान (Salman Khan) के करियर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म 4 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। मूवी का क्लैश श्रद्धा कपूर की ईथा से होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी और जैन शॉ जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। मूवी के अभी तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था।
